Fatehpur: युवक की हत्या कर खाई में फेंका शव, इलाके में फैली सनसनी, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। गाजीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक का हत्यायुक्त शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी ग्रामीणों की भीड़ जुड़ गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने युवक को पहचानने से इनकार कर दिया। 

गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक काज़ीपुर गांव के बाहर मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नहर की खाई में एक युवक का हत्यायुक्त शव देखा तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने का प्रयास किया लेकिन पहचान नहीं हो सकी।

बताया जा रहा है युवक की किसी वजनी वस्तु से हमला कर मौत के घाट उतर गया है, शव पूरी तरह से खून से लथपथ था। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है। उधर असोथर थाना क्षेत्र में लावारिस बाइक पुलिस को मिली है जो बिना नंबर प्लेट की है।

पुलिस को आशंका है कि दोनों का संबंध हो सकता है। मामले में एडिशनल एसपी विजय शंकर मिश्र ने बताया कि शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार