आज का राशिफल। 26 अप्रैल, 2024

आज का राशिफल। 26 अप्रैल, 2024

मेष

आज घर में अकेलापन और बोरियत महसूस होगी। गर्मी से बचकर रहें और पानी भरपूर पियें। दूसरों पर ज्यादा दबाव डालने से आपको बचना चाहिए। शाम को कहीं घूमने जा सकते हैं। अपनी दिनचर्या के प्रति लापरवाही न रखें। ज्यादा भागदौड़ के कारण पैरो में दर्द हो सकता है।

वृष

आज वैवाहिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। रियल एस्टेट से आपको धन लाभ होगा। कारोबार में अपेक्षा से अधिक लाभ होगा। आपके सभी काम समय पर पूर्ण होंगे। किसी बड़े प्रोजेक्ट्स पर आप धन निवेश कर सकते हैं।

मिथुन

आज योजनाओं को उचित तरीके से क्रियान्वित कर पायेंगे। दोस्तों की मदद करने से पीछे नहीं हटेंगे। अपनी कार्यशैली में बदलाव करने का प्रयास करेंगे। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। ससुराल में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

कर्क

आज परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। आप अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे। अपनी सेहत का ध्यान रखें। आज आपको अपच की समस्या हो सकती है। सोशल मीडिया में आप काफी सक्रिय रहेंगे। विद्यार्थियों की नए विषयों के अध्ययन में रुचि होगी।

सिंह

आज कार्यक्षेत्र का तनाव आपके घर पर भी प्रभाव डाल सकता है। भरोसेमन्द लोग ही आपको धोखा दे सकते हैं। इसीलिए किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने जाने का विचार बनायेंगे। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।

कन्या

आज राजनीतिक लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी के बीच आपसी संबंध मधुर रहने वाले हैं। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। अपने मन की करें दूसरों से ज्यादा सलाह न लें। नए मित्र बन सकते हैं।

तुला

आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहने वाली है। पड़ोसियों के साथ आपके संबंध मधुर होंगे। संतान की उन्नति से आपको प्रसन्नता होगी। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिन्तित रहेंगे। घर में रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है।

वृश्चिक

आज आप अपने घर पर आराम करने की योजना बना सकते हैं। रुका हुआ धन आपको मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक सम्पत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कमीशन से संबंधित कार्यों से आपको लाभ प्राप्त होगा।

धनु

आज अति आत्मविश्वास के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। गलत खान पान के कारण सेहत खराब हो सकती है। किसी परिजन के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। विदेश में रह रहे लोगों को वीजा आदि को लेकर कुछ समस्या होगी।

मकर

आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। जरूरतमन्द लोगों की सेवा में मन लगायेंगे। अटके हुए कार्यों को पूरा करने का तनाव हो सकता है। अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पायेंगे।

कुंभ

आज आपको पहले किए गए कठिन परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता आपका मनोबल बढ़ायेंगे और किसी महत्वपूर्ण विषय पर राय भी लेंगे। संतान को करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है। बहु प्रतीक्षित कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है।

मीन

आज बिना मांगे किसी को राय न दें। अधिकारी वर्ग के लोग आपके विचारों और भावों को काफी महत्व देंगे। जीवनसाथी को दिया हुआ वचन पूरा कर सकेंगे। पुराना लोन आज चुकाने की कोशिश करेंगे। आपका दृष्टिकोण काफी सकारात्मक रहेगा।

 

ताजा समाचार

मुरादाबाद : भीषण गर्मी में सफर से ज्यादा स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में कट रहा समय, ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान
बहराइच: तेज रफ्तार में दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक की मौत, एक गंभीर
राहुल में कोई ‘आग’ नहीं, लेकिन हिंदू-मुस्लिम विभाजन की कोशिश कर आग से खेल रही कांग्रेस: राजनाथ सिंह
गजब : साली को लेकर भाग रहे जीजा को परिजनों ने जमकर धुना, युवक ने बताई थी गलत लोकेशन...दादी ने देखा तो पकड़े गए
IPL 2024: इकाना में LSG और KKR के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला आज, लखनऊ को जीत का तोहफा देने उतरेंगे सुपरजायंट्स
मुरादाबाद : छेड़छाड़ से तंग छात्रा ने छोड़ा स्कूल, घर घुसकर अपहरण का प्रयास