जौनपुर में जयमाल के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई लापता, मंडप में बैठे रह गए परिजन  

जौनपुर में जयमाल के बाद दुल्हन प्रेमी संग हुई लापता, मंडप में बैठे रह गए परिजन  

जौनपुर, अमृत विचार। मीरगंज क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। बारात 27 अप्रैल को आई।  बड़ी ही धूमधाम से बैंड-बाजे के साथ बाराती दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। घरातियों ने बड़े उत्साह से बरातियों का स्वागत सत्कार कर उन्हें  जलपान कराया, द्वारचार की रस्म पूरी की गई। रात 11 बजे जयमाल की रस्म पूरी की गई, बरातियों को भोजन कराने के बाद मंडप में विवाह की तैयारी होने लगी। इसी बीच पता चला कि घर में दुल्हन ही नहीं है। 

लड़की पक्ष के लोग बिना किसी को कुछ बताए उसे खोजने लगे, धीरे-धीरे बरातियों को भी इसकी भनक लग गई, लेकिन रात में लड़की का पता नहीं चला,काफी खोजबीन के बाद भी दुल्हन का जब कोई पता नहीं लगा तो सुबह लड़के पक्ष के लोग बिना दुल्हन के ही लौट गए। सूचना पर 112 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया की लड़की वालों ने कोई शिकायत नहीं की है, लड़के पक्ष के लोगों का आरोप था की लड़की भाग गई। लड़के पक्ष के लोग मौखिक रूप से खर्चा दिलाने की बात कह रहे थे। 

ये भी पढ़ें -वाराणसी समेत देश के कई Airport को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट जारी