निकाय चुनाव 2023: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने वाराणसी के 21 पार्षद प्रत्याशियों का किया एलान
अमृत विचार, वाराणसी। यूपी में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन जारी है। इस दौरान कई पार्टियों ने विभिन्न सीटों पर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बता दें कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को वाराणसी के 21 पार्षद प्रत्याशियों का एलान किया है। वहीं बुधवार को कांग्रेस ने मेयर उम्मीदवार के नाम का एलान किया था। कांग्रेस ने विंधवासिनी लाल श्रीवास्तव के बेटे अनिल कुमार श्रीवास्तव को अपने उम्मीदवार बनाया है। जिसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने लेटर जारी कर दी थी।
वहीं शुक्रवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 21 पार्षद प्रत्याशियों की भी सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने वाराणसी के 21 पार्षद प्रत्याशियों का एलान किया है। जिसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने लेटर जारी कर दी। वहीं बुधवार को कांग्रेस ने अनिल कुमार श्रीवास्तव को मेयर उम्मीदवार घोषित किया था।
ये भी पढ़ें:- निकाय चुनाव 2023: शाहीन बानो को BSP ने बनाया लखनऊ से मेयर पद का प्रत्याशी
