पंकज चौधरी का अखिलेश पर हमला- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बड़ा होता है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कहीं बड़ा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कद होता है। चौधरी ने आगरा में अखिलेश यादव और इंडिया गठबंधन की पार्टियों पर जबरदस्त हमला किया है। 

उन्होने कहा कि भाजपा की खूबी है कि यहां कोई भी कार्यकर्ता छोटा बड़ा नहीं होता। उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष होना कोई छोटी चीज नहीं है। अखिलेश यादव के दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष होता है, उससे कहीं बड़ा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष होता है। 

इंडिया गठबंधन पर भी हमला बोलते हुए उन्होने कहा कि इंडिया गठबंधन में अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, लालू और कांग्रेस के दल का अगर प्रदेश अध्यक्ष बनना है तो इनके परिवार में पुनर्जन्म लेना पड़ेगा। दरअसल समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा था कि उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष कई बार का सांसद है जबकि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महज एक विधायक है। अखिलेश यादव के इसी बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हमलावर हो गये। 

संबंधित समाचार