निकाय चुनाव में भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया : अखिलेश

निकाय चुनाव में भाजपा ने सत्ता का दुरुपयोग किया : अखिलेश

अमृत विचार, लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में निर्वाचन आयोग सवालों के घेरे में रहा जबकि प्रशासन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता की भूमिका में सक्रिय रहा है।

अखिलेश यादव ने बुधवार को यहां पार्टी मुख्यालय में विधायकों तथा प्रमुख नेताओं की बैठक को सम्बोधित करते हुये कहा कि भाजपा ने सत्ता का भारी दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कलंकित किया है। निर्वाचन आयोग की भूमिका सवालों के घेरे में रही है। प्रशासन ने भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम किया है। जनता इस सच से वाकिफ है और वह इसका करारा जवाब  2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में देगी।

उन्होने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाना है। बूथ स्तर तक पार्टी का मजबूत संगठन बनाकर जनता के दुःखदर्द में शरीक होते रहना है। पार्टी भाजपा की कुनीतियों से बराबर लड़ती रहेगी। अब जनता जानने लगी है कि भाजपा झूठ और फरेब से लोगों को बरगलाने में माहिर है। जनहित में भाजपा की केन्द्र सरकार ने बहकाने, भटकाने के अलावा कोई काम नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है। निकाय चुनाव में भाजपा के लगभग 25 फीसदी सांसदों के क्षेत्र में जनता ने भाजपा प्रत्याशियों को हरा दिया है। महंगाई, बेरोजगारी, ठप्प कारोबार, ध्वस्त कानून व्यवस्था एवं बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का फैसला है।

उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की समस्याएं देश में बड़ा मुद्दा है। प्रदेश और देश की इन समस्याओं के लिए केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की सत्ता पलट देगी। सत्ता का दुरुपयोग और अधिकारियों पर दबाव डालकर भाजपा भले ही कुछ सीटें अपने पक्ष में करने में सफल हो गयी, लेकिन भाजपा के विरोध में जीतने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है। प्रदेश की 70 फीसदी जनता भाजपा के विरोध में है।

ये भी पढ़ें - अमेठी : चौहरे हत्याकांड में एसपी समेत तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का कोर्ट ने दिया आदेश

ताजा समाचार

मुरादाबाद  : कोतवाली पुलिस संग एसओजी भी खोज रही डिवाइस व लुटेरे, प्रभारी निरीक्षक बोलीं- छानी सड़क, देखे फुटेज पर कोई साक्ष्य नहीं मिला
अमेठी लोकसभा सीट से कल 12:00 बजे नामांकन कर सकते हैं राहुल गांधी
संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता के लिए फिलिस्तीन के आवेदन पर किया जाएगा पुनर्विचार, भारत ने जताई उम्मीद 
बहराइच में 15 हजार बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, 12 बच्चे मिले अनुवांशिक बीमारियों से पीड़ित, मेडिकल कालेज में होगा इलाज
अमेरिका में फिलिस्तीन और इजराइल समर्थकों के बीच हुई झड़प, कार्रवाई नहीं करने पर यूसीएलए की आलोचना
मुरादाबाद : हेलो! मैं पुलिस इंस्पेक्टर बोल रहा हूं, आपका बेटा जेल जा रहा है...साइबर ठगों ने बदला ठगी का ट्रेंड