लखनऊ: फंदे से लटका मिला युवक का शव, दो लोगों पर हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काकोरी/ लखनऊ, अमृत विचार। काकोरी इलाके के गुरुवार को युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक के पिता ने गांव के दो लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगीञ।

थाना अंतर्गत बेहटा गांव निवासी पिता संतलाल ने बताया कि परिवार के साथ लालता खेड़ा शादी समारोह में गए थे। बेटा सत्रोहन (26) व उसकी पत्नी सविता घर पर ही थे। देर रात घर लौटे तो सत्रोहन कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन ने आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

संतलाल ने बताया कि अवैध संबंध में बेटे की हत्या की गई है। कई महीनों से सत्रोहन परेशान चल रहा था। उसी के कारण बेटे ने आत्महत्या की है। ऐसे में पिता ने दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी है। 

परिवार में पत्नी सविता और एक बेटी है। उधर, इसी गांव बुजुर्ग राजा उर्फ ननहक्के (60) ने बीमारी व पारिवारिक कलह से तंग होकर बाग में फंदा लगाकर जान दे दी। काकोरी प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को स्कूल में प्रवेश करने से रोका, प्रधानाचार्य ने जारी किया तुगलकी फरमान

संबंधित समाचार