लखनऊ: अपना दल के प्रदेश सचिव को गोली मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर पुलिस ने फोनकर्ता पर दर्ज की नाजमद रिपोर्ट

लखनऊ, अमृत विचार। गाजीपुर थाने में अपना दल के प्रदेश सचिव संजय सिंह पंगार ने एक युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि युवक ने उन्हें फोन कर गोली मारने और घर से अगवा करने की धमकी दी है। जिसकी रिकॉर्डिंग उनके पास सुरक्षित है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

गाजीपुर थाना अंतर्गत भूतनाथ मार्केट निवासी संजय सिंह पांगर वर्तमान में अपना दल (सोनेलाल) पार्टी के प्रदेश सचिव व गोरखपुर के लोकसभा प्रभारी भी हैं। उनका आरोप है कि कुछ दिनों से उन्हें पंकज उर्फ बिट्टू, जो खुद को खनन माफिया बताता है और मतभेद के चलते उन्हें कॉल कर धमकी दे रहा है। गत 15 अप्रैल को कॉल कर उन्हें  गोली मारने व उठवा लेने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक विकास राय ने बताया कि जांच में 10 लाख रुपये के लेनदेन का मामला सामने आया है। कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: इंजीनियरिंग कॉलेज की सर्विस लेन पर मरणासन्न हालत में मिला छात्र

संबंधित समाचार