कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई करेगी राहुल गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए ‘मौन सत्याग्रह’
अगरतला। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ एकजुटता प्रकट करने के लिए त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) 12 जुलाई को ‘मौन सत्याग्रह’ करेगी। टीपीसीसी अध्यक्ष आशीष कुमार साहा ने रविवार को विधायकों, नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं से गांधी के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए आयोजित ‘मौन सत्याग्रह’ में शामिल होने का आह्वान किया।
ये भी पढ़ें - कांग्रेस ने कहा- फासीवादी ताकतों की साजिशों से लड़ते रहेंगे राहुल गांधी
उन्होंने कहा, ‘‘हमारे नेता और उनकी साहसिक लड़ाई के प्रति एकजुटता प्रकट करने के लिए टीपीसीसी (अगरतला के) गांधीघाट पर मौन सत्याग्रह आयोजित करने जा रही है।’’ साहा ने कहा, ‘‘यह मुश्किल समय है और हमें एकजुट रहने और दोहराने की जरूरत है कि राहुल गांधी अकेले नहीं हैं। लाखों कांग्रेस कार्यकर्ता और करोड़ों लोग, भले वे किसी भी राजनीतिक विचारधारा को मानते हों, सच्चाई और न्याय की हमारी लड़ाई के साथ हैं।’’
ये भी पढ़ें - चिराग पासवान ने दिया राजग से जुड़ने का संकेत
