Eye Flu: हल्द्वानी में आई फ्लू से 50 प्रतिशत बच्चों की आंखें 'लाल'

Amrit Vichar Network
Published By Shweta Kalakoti
On

बेस अस्पताल आई ओपीडी में रोजाना पहुंच रहे 20 से 30 मरीज

बरसात के मौसम में लोगों की सेहत बिगाड़ रहा संक्रमण 

हल्द्वानी, अमृत विचार। बारिश और गर्मी के बीच बीमारियां बढ़ने लगी हैं। जिले में आई फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसका सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चों पर हो रहा है। बच्चों के संक्रमित होते ही परिवार के सदस्य भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।

बरसात के मौसम में विभिन्न तरह के संक्रमण लोगों की सेहत बिगाड़ रहे हैं। डायरिया और बुखार से लोग पहले से परेशान हैं। ऐसे में अब आई फ्लू भी लोगों को जकड़ रहा है। इससे सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे हैं। हल्द्वानी शहर और आसपास के इलाकों में अब तक आई फ्लू के कारण 50 प्रतिशत बच्चों की आंख 'लाल' हो चुकी हैं। सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल की आई ओपीडी में रोजाना आई फ्लू के 20 से 30 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक लोगों से सावधानियां बरतने की अपील कर रहे हैं।

लक्षण-
- आंख लाल होना।
- आंख से पानी आना।
- आंख में चुभन होना।
- आंख में कीचड़ आना।
- आंख का सूज जाना।

क्या करें-
- नजदीकी नेत्र सर्जन को दिखाएं।
- साफ पानी से आंख धोखें।
- हाथों को सैनिटाइज करें।
- अपने कपड़े और टावल अलग रखें।
- संक्रमण से बचने को काले चश्मे का प्रयोग करें।
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।

क्या न करें-
- आंख न मलें, करनियल अल्सर हो सकता है।
- स्वयं इलाज न करें।
- झोलाछाप से इलाज न कराएं।
- स्विमिंग पूल में जाने से बचें।
- फ्लू होने पर आई कॉनटेक्ट लेंस न लगायें।


आई फ्लू से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हर दिन 20 से 30 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। संक्रमित व्यक्ति स्वयं इलाज न करें। तुरंत नेत्र सर्जन को दिखाएं। 
- डॉ. विजय जोशी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, बेस अस्पताल हल्द्वानी

यह भी पढ़ें: शक्तिफार्म: लूट और डकैती की योजना बनाते आठ बदमाश गिरफ्तार 
 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज