शाहजहांपुर: समस्या बन रही खाद्य सुरक्षा लाइसेंस और टैक्स व्यवस्था

शाहजहांपुर: समस्या बन रही खाद्य सुरक्षा लाइसेंस और टैक्स व्यवस्था

शाहजहांपुर, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा है कि खाद्य सुरक्षा लाइसेंस और टैक्स व्यवस्था व्यापारियों के लिए समस्या बन रही है।

प्रदेश सरकार को इस व्यवस्था का सरलीकरण करना चाहिए अथवा इन्हें व्यापारियों के हित में खत्म कर देना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष ने यह बात यहां पहुंची व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के दौरान कही। इस दौरान होटल में केक काटकर खुशियां मनाई गईं। यात्रा में काफी संख्या में व्यापारियों ने शिरकत कर एकता का भी संदेश दिया।

सोमवार को पीलीभीत के रास्ते शाहजहांपुर पहुंची स्वाभिमान यात्रा का व्यापारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के लोधीपुर स्थित प्रतिष्ठान में व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी प्रांतीय पदाधिकारियों को फूल मालाएं पहनाकर और बुके भेंटकर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ, महामंत्री नाजिम खां, युवा जिलाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, महामंत्री कमाल फहीम, शाहबाज खां आदि के साथ केक काटकर खुशियां मनाईं। सभी ने संगठन के संघर्षपूर्ण 50 वर्ष पूरे होने पर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी।

दोपहर बाद तीन बजे बाद गोविंदगंज शहीद स्मारक से स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश संयुक्त महामंत्री ईश्वर दयाल कंसल, शामली के व्यापारी नेता सुनील पांडेय, प्रदेश संगठन मंत्री सुनील यादव आदि को व्यापारियों ने फूल मालाओं से लाद दिया।

बाद में खुले वाहन में वरिष्ठ पदाधिकारी सवार होकर नगर भ्रमण पर निकल पड़े। स्वाभियान यात्रा के स्वागत के लिए नगर में तमाम स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए थे। स्थानीय व्यापारियों ने झंडे-बैनर के साथ अपने प्रांतीय नेताओं का स्वागत किया।

यात्रा के आगे तमाम व्यापारी मोटरसाइकिलों से रैली के रूप में चल रहे थे। व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारों से शहर की सड़कें गूंजती रहीं। अतुल गुप्ता, संजीव राठौर, गौरव बल्लभ गुप्ता, शकील अहमद, अमित पांडेय, सुरेंद्र सेठी, सुनील गुप्ता, धर्मपाल रैना, लक्ष्मण प्रसाद आदि व्यापारियों का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: चोरी करने के इरादे से असिस्टेंट प्रोफेसर के घर घुसे थे शहबाज और शहरोज, जानिए मामला

Post Comment

Comment List