राष्ट्रीय लोक अदालत का रिकॉर्ड ब्रेक सफलता, 1.30 करोड़ से ज्यादा मामले सुलझे

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: प्रदेश के सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1,30,40,769 वादों का अंतिम रूप से निस्तारण किया गया। इनमें प्री-लिटिगेशन के 1,16,24,886 वाद तथा न्यायालयों में लम्बित 14,15,883 वाद शामिल हैं।

उप्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की सदस्य सचिव मनु कालिया ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और उप्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में 13 दिसम्बर को प्रदेशभर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

यह आयोजन उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश एवं नालसा के कार्यपालक अध्यक्ष विकम नाथ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक अरुण भंसाली के मार्गदर्शन और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश एवं उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के निर्देशन में हुआ।

 

संबंधित समाचार