MP Election 2023: 30 सितंबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे राहुल गांधी, शाजापुर में सभा को करेंगे संबोधित 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा सांसद राहुल गांधी आगामी 30 तारीख को मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में एक आमसभा को संबोधित करेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (संगठन) राजीव सिंह ने बताया कि राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव से पूर्व मध्यप्रदेश का यह पहला बड़ा दौरा कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा को मध्यप्रदेश में जनता का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्नेह मिला था। उनका शाजापुर दौरा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए निर्णायक साबित होगा। 

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: भाजपा की एक और सूची जारी, मोनिका बट्टी को अमरवाड़ा से बनाया प्रत्याशी

संबंधित समाचार