Mizoram Elections 2023: चुनावी मोड में PM मोदी, 30 अक्टूबर को भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में करेंगे प्रचार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आइजोल। मिजोरम में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के लिए प्रचार के वास्ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 अक्टूबर को राज्य के ममित शहर का दौरा करेंगे। पार्टी के एक नेता ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी राज्य में सात नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए प्रचार अभियान में शामिल होंगे। भाजपा की मिजोरम इकाई के प्रदेश अध्यक्ष वनलालहुमुआका ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''प्रधानमंत्री मोदी के 30 अक्टूबर को ममित शहर का दौरा करने और पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने की संभावना है।'' 

उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा भी पार्टी उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राय सिलसूरी में चुनाव प्रचार करेंगे और शर्मा ममित और हाचेक का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रचार की तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू को भाजपा ने मिजोरम चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा ने मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए 40-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 

ये भी पढ़ें- Rajasthan Election: कांग्रेस ने राजस्थान के लिए जारी की 33 उम्मीदवारों की पहली सूची, गहलोत व पायलट का नाम शामिल

संबंधित समाचार