हरदोई मेडिकल कालेज में हुई रैगिंग, एमबीबीएस के 6 छात्रों को हास्टल से किया गया बाहर

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

हरदोई, अमृत विचार। हरदोई मेडिकल कालेज में रैगिंग का मामला सामने आया है। एंटी रैगिंग कमेटी की जांच में दोषी पाए गए एमबीबीएस के 6 छात्रों को हास्टल छोड़ने का निर्देश दिया गया है। प्रिंसिपल डा.आर्य देशदीपक तिवारी ने बताया है कि दोषी करार दिए गए छात्रों से पूरे सेशन के लिए हास्टल खाली कराया गया है। इसके लिए हास्टल के वार्डेन को भी चिट्ठी लिखी गई है।

बताया गया है कि एमबीबीएस बैच में 14 सितंबर और 10 अक्टूबर को हुए रैगिंग मामले की जांच कराई गई, एंटी रैगिंग जांच कमेटी की रिपोर्ट में एमबीबीएस के छात्र नवनीत सोनी,प्रणव गुप्ता, विवेक यादव,गौरव मिश्रा,रामजी चतुर्वेदी और ऋषभ वर्मा को दोषी ठहराया गया। उन्होंने बताया है कि इन छात्रों से पूरे सेशन के लिए हास्टल छोड़ने को कहा गया है। इसके लिए वार्डन को चिट्ठी लिखी गई है। जैसा कि बताया गया है कि ऐसा बार हुआ है,जब रैगिंग की बात सामने आई है। प्रिंसिपल डा.तिवारी ने कहा है कि गलत करने की किसी को भी कोई छूट नहीं दी जाएगी। जो गलत पाया जाता है,उसके खिलाफ इससे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गर्ल्स हास्टल की बढ़ाई गई सुरक्षा
मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल डा.तिवारी ने बताया है कि रैगिंग के बाद से गर्ल्स हास्टल की सुरक्षा और  सख्त कर दी गई है। वहां सुरक्षा गार्डों की तैनाती के अलावा मेडिकल कालेज प्रशासन को एक्टिव रहने को कहा गया है। वहां आने-जाने वालों की तलाशी के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -सोनभद्र में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए क्या है मामला

संबंधित समाचार