हनुमान सेतु पीपा पुल का लोकार्पण, 30 हजार लोगों को मिलेगा लाभ

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने मऊ में तमसा नदी स्थित हनुमान घाट पर निर्मित हनुमान सेतु (पीपा पुल) का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही यहां स्थायी पक्का पुल भी बनाया जाएगा, जिससे लोगों को दीर्घकालिक सुविधा मिल सके। इस पुल के निर्माण से करीब 30 हजार से अधिक लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आवागमन आसान होगा।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति और आधुनिक स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है, जिससे लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने मंत्री का स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार जताया।

संबंधित समाचार