WTA Finals : इगा स्वियातेक डब्ल्यूटीए फाइनल्स के फाइनल में, अब निगाह विश्व की नंबर एक कुर्सी पर
कैनकन। इगा स्वियातेक ने आर्यना सबालेंका की चुनौती से पार पाकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई, जिसे जीतने पर वह विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन जाएगी। बारिश के कारण सेमीफाइनल का यह मुकाबला शनिवार को पूरा नहीं हो पाया था और इसे रविवार को खेला गया।
"I'm happy that I could really show you guys my game."@iga_swiatek | #WTAFinals | #GNPSegurosWTAFinalsCancun pic.twitter.com/mZrWIxz1AI
— wta (@WTA) November 6, 2023
स्वियातेक ने हालांकि सबालेंका को सीधे सेट में 6-3, 6-2 से हराया। पोलैंड की 22 वर्षीय खिलाड़ी और यहां दूसरी वरीयता प्राप्त स्वियातेक फाइनल में अमेरिका की पांचवी वरीय जेसिका पेगुला का सामना करेगी। साल की इस आखिरी प्रतियोगिता में अगर वह ट्रॉफी जीतने में सफल रहती है तो फिर सबालेंका की जगह विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन जाएगी। सबालेंका को अपना नंबर एक स्थान बरकरार रखने के लिए सेमीफाइनल में जीत की जरूरत थी लेकिन स्वियातेक के सामने उनकी एक नहीं चली।
SENSATIONAL FROM SWIATEK 👏@iga_swiatek defeats World No. 1 Sabalenka 6-3, 6-2 for her maiden appearance in a @WTAFinals championship match!#WTAFinals | #GNPSegurosWTAFinalsCancun pic.twitter.com/qK44tVZ57C
— wta (@WTA) November 6, 2023
ये भी पढ़ें: ICC World Cup 2023 : श्रीलंका का पूरा क्रिकेट बोर्ड सस्पेंड, खराब प्रदर्शन के चलते खेल मंत्री ने लिया एक्शन
