दिल्ली में कोहरे का कहर: 80 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण रविवार को 80 से ज्यादा उड़ाने अब तक रद्द हो गई है। हवाई अड्डे पर शनिवार रात आठ बजे के बाद ही घने कोहरे के कारण कम दृश्यता की प्रक्रिया शुरू करनी पड़ी जो आज सुबह तक जारी रही। एयरपोर्ट की ओर से सोशल मीडिया पर बताया कि अब परिचालन सामान्य है।

दिल्ली एयरपोर्ट की वेबसाइट के अनुसार आज 40 से अधिक प्रस्थान की उड़ानें और लगभग इतनी ही आने वाली उड़ानें रद्द रहीं। इसके अलावा कई उड़ानों में देरी भी हुई। उत्तर भारत के दूसरे हिस्सों से भी घने कोहरे की खबर है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में इस पूरे सप्ताह सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से उड़ानों पर काफी ज्यादा प्रभाव पड़ा है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात