लखनऊ : डायल 112 के बाहर महिला कर्मचारियों का प्रदर्शन, यह रही मांग
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के शहीद पथ स्थित डायल 112 के बाहर महिला कर्मचारियों ने सोमवार को हंगामा किया है। कर्मचारी वेतन बढ़ाने और ऑफर लेटर की मांग कर रही थीं। महिला कर्मचारियों का आरोप था कि चार साल में एक बार भी उनकी सैलरी नहीं बढ़ाई गई। उन्होंने मांग रखी है कि दीपावली त्योहार से पहले उनकी सैलरी बढ़ाई जाये। साथ ही उन्हें ऑफर लेटर दिया जाये। महिला कर्मचारियों के प्रदर्शन के चलते डायल 112 का कार्य भी प्रभावित हुआ है।
महिला कर्मचारियों ने बताया कि हम सभी रोजाना 9 घंटे काम करते हैं, लेकिन सैलरी के नाम पर महज 12 हजार रूपये मिलते हैं। चार साल से सैलरी नहीं बढ़ी है। जबकि 75 जिलों से आने वाली लोगों की कॉल को सुनते हैं। उसके बाद पुलिस की मदद मुहैया कराते है। कई बार सैलरी बढ़ाने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके अलावा काम तो यहां कर रहे है,लेकिन ऑफर लैटर तक नहीं मिला है। ऐसे में सभी की मांग है कि त्योहार से पहले हमारी सैलरी बढ़ाकर 18 हजार किया जाये। साथ ही ऑफर लेटर भी दिया जाये।
यह भी पढ़ें : 69000 शिक्षक भर्ती : अभ्यर्थियों ने किया भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव
