Bareilly: बजट लैप्स होने का डर, पीडब्ल्यूडी व नगर निगम में अफसर रहे हलकान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के गलियारों में भाग-दौड़ दिखाई दी। 31 मार्च की समय सीमा समाप्त होने से पहले आवंटित करोड़ों के बजट को ठिकाने लगाने और कागजी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अफसर से लेकर बाबू जुटे रहे।

नगर निगम के निर्माण विभाग में ठेकेदार अटके भुगतान को पास कराने के लिए अधिकारियों के पास नजर आए। वहीं, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों पर भी सड़कों के पुराने बिलों को क्लियर करने का दबाव रहा, क्योंकि बजट लैप्स होने का डर था। वहीं नगर निगम टैक्स विभाग के अफसरों ने मंगलवार को राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। 

हाउस और जल कर जमा करने वालों की काउंटर भीड़ नजर आई। पेनल्टी से बचने की जल्दबाजी में लोग सुबह से ही पहुंचने लगे थे, जिससे विभाग के सर्वर पर भी लोड बढ़ गया। टैक्स विभाग के कर्मचारियों ने न केवल कार्यालय में टैक्स जमा किया बल्कि बड़े बकायेदारों को फोन कर अंतिम चेतावनी भी दी। इसके अलावा विकास भवन में कृषि विभाग, आरईडी कार्यालय समेत कई दफ्तरों में भी चहल पहल देखने को मिली।

संबंधित समाचार