Inspire State Level Science Exhibition 2022-23: मूक बधिरों के लिए लखनऊ की बेटी ने आसान की राह, कर दिया ऐसा अविष्कार, अधिकारी हुए हैरान

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पीएम इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना 2022-23 के चयनित राजधानी सहित 39 जिलों के बच्चों ने किया  प्रदर्शन

Inspire State Level Science Exhibition 2022-23: मूक बधिरों के लिए लखनऊ की बेटी ने आसान की राह, कर दिया ऐसा अविष्कार, अधिकारी हुए हैरान

रविशंकर गुप्त अमृत विचार: Inspire State Level Science Exhibition 2022-23 भारत में अब मूक बधिर व्यक्तियों की राह बहुत ज्यादा आसान हो जायेगी। वह इशारों में समझने के साथ-साथ अब आसानी से वाक्य को समझ भी सकेंगे। लखनऊ की बेटी ने एक ऐसा अविष्कार किया है जिसे देखकर माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारी भी देखकर हैरान रह गये। दरअसअल पीएम इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना 2022-23 की राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से राजधानी में शुक्रवार को किया गया। इस प्रदर्शनी में लखनऊ की रहने वाली छात्रा वैष्णवी तिवारी ने डेफ एंड डंब प्रोजेक्ट नाम के प्रोजेक्ट अविष्कार किया है। इस अविष्कार से भारत में ही नहीं देश विदेश में भी मूक बधिरों की राह आसान हो सकती है। 

v4
लखनऊ की बेटी वैष्णवी तिवारी अपनी ओर से मूक बधिरों के लिए तैयार किया गया डेफ एंड डंब प्रोजेक्ट साथ अपनी शिक्षक के साथ- फोटो अमृत विचार
 
इस तरह से काम करेगा प्रोजेक्ट

अमृत विचार से बातचीत में रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल स्कूल इंदिरा नगर शाखा की छात्रा वैष्णवी तिवारी ने बताया कि भारत में एक बड़ी आबादी मूक-बधिर है। सांकेतिक भाषा उनके बीच संचार का प्राकृतिक तरीका है। दस्ताने Arduino का उपयोग करके विशिष्ट इशारों को पाठ और फिर भाषण में परिवर्तित करते हैं। फ्लेक्स सेंसर दस्ताने में लगे होते हैं, जो इशारे को प्रतिरोध में परिवर्तित करते हैं जिसे आगे Arduino के www माध्यम से टेक्स्ट में परिवर्तित किया जाता है। सटीक आउटपुट के लिए एक्सेलेरोमीटर और कॉन्टैक्ट सेंसर का भी उपयोग किया जाता है। दस्ताने न्यूनतम वजन और कम शक्ति के साथ स्वतंत्र और पोर्टेबल हैं। तो, इस डिवाइस का अविष्कार मूक-बधिर लोगों की जीवन शैली को आसान बनाने के लिए है। ताकि वे आम लोगों तक अपनी बात प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं। 

v2
डेफ एंड डंब प्रोजेक्ट तैयार करने वाली छात्रा वैष्णवी तिवारी सम्मानित करते हुए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारी-फोटो अमृत विचार
 
39 जनपदों के बच्चों प्रस्तुत किए 65 मॉडल, सबसे अधिक लखनऊ से

लखनऊ पब्लिक कॉलीजिएट के प्रांगण में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी के दौरान 39 जनपदों के बच्चों ने अपने वैज्ञानिक मॉडलों का प्रदर्शन किया। ये वह बाल वैज्ञानिक हैं जिनका अभी हाल ही में मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में चयन हुआ था। प्रदर्शनी की शुरूआत उप शिक्षा निदेशक रेखा दिवाकर ने की। प्रदर्शनी में कुल 65 बाल वैज्ञानिकों ने अपने उत्कृष्ट नवाचारी माडलों का प्रदर्शन किया। जिसमें सबसे अधिक 11 मॉडल्स लखनऊ के थे। 

v 3
वैष्णवी तिवारी के साथ मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार साथ में अन्य -फोटो अमृत विचार
 
प्रदर्शनी में इन अधिकारियों ने किया नवाचारी मॉडलों का अवलोकन

प्रदर्शनी के बारे में जानकारी देते हुए मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने इस प्रदर्शनी का आयोजन माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ महेन्द्र देव निर्देशन में किया गया। उन्हीं की ओर से नामित निर्णायक मंडल के डॉ. अशोक कुमार मिश्र, डॉ भूपेन्द्र तिवारी, डॉ मनीष भोयर और केन्द्र सरकार के एनआईएफ से नामित डॉ कार्तिक द्वारा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए मॉडलों का गहन अवलोकन किया गया। वहीं प्रदर्शनी का समापन और पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), सुरेन्द्र कुमार तिवारी एवं अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय), उत्तर प्रदेश अजय कुमार द्विवेदी के हाथों किया गया। प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से संयुक्त शिक्षा निदेशक, मंडल डा. प्रदीप कुमार, उप शिक्षा निदेशक (शिविर), विवेक नौटियाल, उप शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, सहायक निदेशक खेल एवं इंस्पायर प्रभारी शिवानी, जिला विद्यालय निरीक्षक (द्वितीय) रावेंद्र सिंह बघेल, सह जिला विद्यालय निरीक्षक जयशंकर श्रीवास्तव, सह निरीक्षक, आंग्ल भारतीय विद्यालय मनीषा द्विवेदी, मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार उपस्थित रहे। 

ये बाल वैज्ञानिकों के मॉडल अब राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में लेंगे भाग
  • दियांशु जैन  
    जनपद-आगरा  
    माॅडल का नाम -विद्यवता स्टूडेंट ऑनली डिवाइस फॉर हार्ड वर्किंग एसपिरेंट्स
    स्कूल-  देल्ही पब्लिक , आगरा
  • वंदना शर्मा
    जनपद- बुलंदशहर
    मॉडल का नाम -सेल्फ सस्टेनेबल इलेक्ट्रिसिटी फार्म एल्जे
    स्कूल -बी०के० पब्लिक स्कूल, बुलंदशहर
  • अनय द्विवेदी
    जनपद-  गौतम बुद्ध नगर
    मॉडल का नाम-फिक्स एंड ड्रॉप पैथहोल्स
    स्कूल- दा मैंथन स्कूल ,गौतम बुद्ध नगर
  • आदित्य राज चोपड़ा जनपद- गाजियाबाद
    मॉडल का नाम -वर्ल्ड फर्स्ट साइलेंट नान इलेक्ट्रिक नेबुलाइजर
    स्कूल- दिल्ही पब्लिक स्कूल इंदिरापुरम ,गाजियाबाद
  • वैष्णवी तिवारी
     जनपद -लखनऊ
    मॉडल का नाम- डेफ एंड डंब प्रोजेक्ट
    स्कूल -रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल इंदिरानगर , लखनऊ
  • अभिरूप वर्मा
    जनपद -मिर्जापुर
    मॉडल का नाम -सेमी ऑटोमेटिक मूविंग सीड सोइंग मशीन
    स्कूल- सेंट मेयरस , मिर्जापुर

ये भी पढ़े:- लखनऊ PM आवास योजना: DM ने आवंटियों से पूछा किसी न अवैध शुल्क तो नहीं लिया, सुविधाओं का भी किया भौतिक सत्यापन