आपकी हेल्थ के लिए सूप का सेवन है पॉवर बूस्टर, यहां जानें इसे पीने के फायदे

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

यूं तो सूप का सेवन कई मायनों में हमारी हेल्थ के लिए अच्छा माना गया है। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो सब्जियों का सूप पी सकते हैं। वहीं नॉन वेजिटेरियन लोग भी नॉन वेज सूप का सेवन भी कर सकते हैं।

वहीं अगर आपका कुछ खाने का मन न हो तो उस समय आप सूप का सेवन कर सकते हैं। वैसे क्या आप जानते हैं यूं ही नहीं पीते हैं सूप। इसके अनेकों फायदे हैं। कुल मिलाकर कहें तो कई गुणों की खान है। सूप तो चलिए जानते हैं आखिर कौन-कौन से गुण छिपे हैं सूप में। 

मूड को कर देता है रिफ्रेश 
सूप का सेवन आपके मूड को रिफ्रेश करने में अहम् भूमिका अदा करता है तो ये कहना गलत नहीं होगा। कभी-कभी हमारे पास इतना समय नहीं होता कि हम खाना बना और खा सकें ऐसे में आप सूप बना सकते हैं। क्योंकि ये झटपट तैयार हो जाता है और आपकी बॉडी को सभी पोषकतत्व भी मिल जाते हैं।  

वेट को भी करता है नियंत्रित  
आपने ये तो सुना ही होगा कि सूप का सेवन आपके बढ़े हुए वजन को नियंत्रित करता है। तो सही सुना है आपने क्योंकि सूप पीने के बाद आपकी खाना खाने की इच्छा कम हो जाती है और तो और सूप से वो सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं जो हमारे शरीर को चाहिए।

स्किन के लिए भी टॉनिक है सूप 
ये तो हम सभी जानते हैं सूप न्यूट्रीशन और फाइबर से भरपूर होता है और इसमें वो सारे न्यूट्रीशन मौजूद होते हैं जो हमारी स्किन के लिए ज़रूरी हैं। अक्सर कुछ लोगों की स्किन पर कील मुहासें निकल आते हैं। ऐसे में अगर आप नियमित तौर पर सूप का सेवन करते हैं तो आपकी ये समस्या दूर हो जाती है।

सर्दी और जुकाम से भी शरीर को रखता है दूर 
सर्दी और ज़ुकाम के दौरान अगर आप घरेलू नुस्खों को अपनाना चाहते हैं। तो सूप का सेवन करिए। क्यूोंकि गरमागरम सूप का सेवन आपको बीमारियों से बचाने में सहायक है।

कैंसर के जोखिम को करता है दूर 
आपको जानकार हैरानी होगी कि सूप का सेवन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को दूर करने में भी सहायक है। एलीसिन की मात्रा लहसुन में काफी पाई जाती है। ऐसे में इसका सेवन भी फायदेमंद है। हरी सब्जियां जैसे पत्ता गोभी, ब्रोकोली का सूप भी कैंसर के प्रभाव को काफी हद तक कम करता है। 

तो अब आप भी जान गए होंगे सूप पीने के ढेरों फायदे। तो देर किस बात की कर लीजिये इसे अपनी डाइट में शामिल।

ये भी पढे़ं- बोर्ड परीक्षा: बच्चों में बढ़ रहा परफॉर्मेंस एंग्जाइटी का खतरा, परिजन परेशान...करें ये काम

 

संबंधित समाचार