काशीपुर: मायके में रह रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। मायके में रह रही एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। आरोप है कि मृतका के पति ने उसकी वीडियो व फोटो वायरल कर दी, जिससे दुखी होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विवाहिता को आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी है। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो सका है।   

कुंडा थाने के सूर्या चौकी क्षेत्र  के ग्राम  गंगापुर निवासी गंगाराम ने वर्ष 2021 में अपनी पुत्री कंचन उर्फ शीलू (26) का विवाह देहरी गांव, थाना कटघर जिला मुरादाबाद निवासी राजू कुमार के साथ किया था। आरोप है की पति व ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये की नकदी और कार की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटी के पैदा होने के बाद ससुरालियों की प्रताड़ना बढ़ गई।

मृतका के पिता गंगाराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने शीलू के पति राजू कुमार सहित ससुरालियों के खिलाफ दहेज अधिनियम में केस दर्ज कराया है। जो  न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप लगाया कि उसके पति ने शीलू की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी। बुधवार को वह ड्यूटी पर गया था।

इसी बीच उसकी पुत्री ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। नायब तहसीलदार भुवन चंद्र ने मृतका के शव का पंचनामा भरा। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा