सुलतानपुर: घर के सामने खेल रहे बालक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भोएं गांव शनिवार को दरवाजे पर खेल रहे एक 2 वर्षीय बालक को लकड़ी लादकर जा रहा ट्रैक्टर ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, गसोईगंज थाना क्षेत्र में हुई एक दूसरी सड़क दुर्घटना में घायल युवक को रेफर किया गया है।

थाना क्षेत्र के भोएं गांव निवासी दिलीप कुमार का 2 वर्षीय पुत्र रियांश शुक्रवार की सुबह घर के सामने खेल रहा था। इसी बीच लकड़ी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ने रियांश को रौंद दिया। गंभीर हालत में परिजन उसको मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर ले गए। जहां डॉक्टरों ने रियांश को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ट्रैक्टर चालक को बुलाने की मांग को लेकर ग्रामीण अड़ गए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक ट्रैक्टर चालक नहीं बुलाया जाता वह सब ट्रैक्टर को जाने नहीं देंगे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए गोसाईगंज पुलिस के साथ जयसिंहपुर और कोतवाली देहात की पुलिस मौके पर बुलाई गई। करीब एक घंटा बाद गोसाईगंज थाना अध्यक्ष धीरज कुमार के समझाने पर परिजन मान गए। जिसके बाद पुलिस ट्रैक्टर को लेकर थाने आई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। 

रियांश दो भाई बहनों में दूसरे नंबर पर था। उससे बड़ी बहन राधिका है। मासूम की मौत से पिता दिलीप, मां चन्द्रावती का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया केस दर्ज कर बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपित ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

सड़क दुर्घटना में घायल युवक रेफर

वहीं दूसरी घटना लखनऊ बलिया राजमार्ग हयातनगर के पास की है। सुबह करीब दस बजे बिजेथुआ महावीरन से दर्शन करके घर लौट रहा सुलतानपुर शहर निवासी बाइक सवार आशीष (30) पुत्र मेवालाल ने सड़क पर खड़े टेम्पो में टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को मेडिकल कालेज सुलतानपुर भिजवाया गया।

ये भी पढ़ें-कासगंज: हरिद्वार से घटा तो बिजनौर और नरौरा बैराज से बढ़ा पानी का डिस्चार्ज

संबंधित समाचार