29 फरवरी: आज का दिन क्यों है खास?, 4 साल में आता है एक बार

29 फरवरी: आज का दिन क्यों है खास?, 4 साल में आता है एक बार

नई दिल्ली। वैसे तो साल के 365 दिन अपने आप में खास और अलहदा होते हैं, लेकिन इस मामले में 29 फरवरी की तो बात ही कुछ और है। यह दिन चार वर्ष में एक बार आता है और इसके आने से एक सामान्य सा वर्ष लीप वर्ष बन जाता है और इसके दिनों की संख्या भी बढ़कर 366 हो जाती है। 

कुछ लोगों के लिए यह दिन उदासी का सबब है क्योंकि इस दिन पैदा होने वाले लोगों को अपना जन्मदिन मनाने के लिए चार साल तक इंतजार करना पड़ता है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई भी ऐसे ही लोगों में शुमार हैं। देश दुनिया के इतिहास में 29 फरवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1796 : अमेरिका और ग्रेट ब्रिटेन के बीच जेय संधि लागू होने से दोनों देशों के बीच दस साल तक शांतिपूर्ण व्यापार संभव हुआ। 

1840 : आधुनिक पनडुब्बी के जनक आयरिश अमेरिकी वैज्ञानिक जॉन फिलिप हॉलैंड का जन्म। 

1896 : भारत के छठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का जन्म। 

1940 : गॉन विद द विंड में मैमी की भूमिका के लिए, हैटी मैकडैनियल ने अकादमी पुरस्कार जीता। वह यह पुरस्कार जीतने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी बनीं । 

1952 : पैदल चलने वालों के लिए सड़क पार करने संबंधी निर्देश पहली बार टाइम्स स्क्वेयर के 44 वीं स्ट्रीट और ब्रॉडवे में लगाए गए। 

1960 : मोरक्को के दक्षिणी शहर अगादीर में आए भीषण भूकंप में हज़ारों लोगों की मौत। इस भूकंप की तीव्रता 6.7 आंकी गई। 

1996 : चार साल के खूनखराबे, गोलीबारी और हमलों के बाद बोस्निया की राजधानी सरायेवो की घेराबंदी ख़त्म हो गयी। 

2012 : दुनिया की सबसे ऊंची मीनार और दूसरी सबसे ऊंची संरचना कही गई टोक्यो स्काईट्री का निर्माण कार्य पूरा। 

ताजा समाचार

‘गुड फ्राइडे’ देता है हमें दया और करुणा दिखाने की प्ररेणा: प्रधानमंत्री मोदी 
बरेली जिला अस्पताल में बेड की मारामारी, हर वार्ड फुल, गर्मी बढ़ते ही हालात हो सकते हैं और खराब
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेजों में आउटसोर्स कर्मियों की होगी भर्ती, जेम पोर्टल से एजेंसी करेगी चयन, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
कासगंज: महिला आयोग का बड़ा कदम, नदरई झाल के पुल पर बनाई जाएगी पुलिस चौकी
प्रदेश में BJP शुरू करेगी वक्फ सुधार जन जागरण अभियान, 19 अप्रैल से शुरू होगी कार्यशाला, जानें कैसे होगा प्लान का विस्तार
45 हजार राजमिस्त्रियों के साथ 7017 रानी मिस्त्री भी तैयार, ''रूरल मेसन ट्रेनिंग'' कार्यक्रम के तहत ग्रामीण महिलाएं भी बन रहीं दक्ष