उत्तर कोरिया ने किया हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण, किम जोंग उन ने बताया देश की रक्षा के लिए आक्रामक हथियार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने मध्यवर्ती दूरी की हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर कोरिया ने नव-विकसित हाइपरसोनिक और ग्लाइडिंग वारहेड से भरी हुई मध्यवर्ती दूरी की ठोस ईंधन वाली बैलिस्टिक मिसाइल (जिसे ह्वासोंगफो-16बी कहा जाता है) का मंगलवार को प्रक्षेपण किया। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि मिसाइल को प्योंगयांग के बाहरी इलाके में सेना की एक इकाई के प्रशिक्षण क्षेत्र में उत्तर-पूर्व की ओर प्रक्षेपित किया गया। कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी पानी में सटीक तरीके से गिरने से पहले मिसाइल से अलग होने के बाद हाइपरसोनिक ग्लाइडिंग वॉरहेड तय समय के अनुसार एक हजार किलोमीटर लंबी उड़ान भरी और 101.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर अपने पहले शिखर और 72.3 किलोमीटर की ऊंचाई पर दूसरे शिखर पर पहुंच गया। बताया गया है कि इस परीक्षण से पड़ोसी देशों की सुरक्षा पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ा। 

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने मिसाइल को देश के रक्षा विज्ञान और प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित करने वाला एक और शक्तिशाली रणनीतिक आक्रामक हथियार बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के लिए सबसे जरुरी काम दुश्मनों को रोकने और नियंत्रित करने में सक्षम जबरदस्त शक्ति विकसित करना है। उन्होंने जोर दिया कि रक्षा विज्ञान क्षेत्र को अपनी क्षमता में लगातार सुधार के लिए अपने प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहिए।

ये भी पढ़े :- ताइवान में शक्तिशाली भूकंप, कई इमारतें क्षतिग्रस्त...चार लोगों की मौत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव