सुलतानपुर: किशोरी को मिला न्याय, अपहरण और दुराचार के दोषी को 20 साल कारावास की सजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोर्ट ने दो साल छह माह 19 दिन में दोषी को करनी की सजा देकर पीड़ित परिवार के साथ किया न्याय

सुलतानपुर, अमृत विचार। अमेठी जिले के थाना क्षेत्र बाजार शुकुल के एक गांव में तीन साल पूर्व 12 साल की किशोरी के अपहरण व  दुराचार करने के दोषी मोबीन को पॉक्सो कोर्ट के न्यायाधीश पवन शर्मा ने गुरुवार को 20 साल के कारावास की सजा सुनाकर जेल भेज दिया। अदालत ने दोषी पर कुल 30 हजार रुपए अर्थदंड भी लगाया है। 
   
सरकारी वकील  विवेक सिंह के मुताबिक आरोपी मोबीन ने नौ फरवरी  2021 की रात किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था । किशोरी के परिवार वालो की  तहरीर पर  केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

अभियोजन पक्ष की तरफ मुकदमे के दौरान पेश किए  गये पांच गवाहों  के साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने दोषी को 20 साल कठोर कारावास की सजा सुनाकर जेल भेज दिया । कोर्ट ने मुकदमे का फैसला दो साल छह माह 19 दिन में कर पीड़ित परिवार को न्याय दिया।

यह भी पढ़ें:-कौशांबी: शराब ठेकेदार के बेटे ने थानेदार की कुर्सी पर बैठकर बनाया रील, Video वायरल



संबंधित समाचार