बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन ने मनाया मजदूर दिवस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हर साल की भांति इस बार भी मजदूर दिवस पर बरेली ट्रेड यूनियन फेडरेशन ने कोतवाली स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर पार्क में मजदूर दिवस मनाया। इस मौके पर सभी ने अपने-अपने विचार रखे। किस तरह से मजदूरों का शोषण किया जा रहा है। देश में बेरोजगारी चरम पर है। सरकार को रोजगार देना चाहिए। मिनीमम वेज 36 हजार रुपये दिया जाए। देश में बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाई जाए। 

सरकार लगातार मजदूरों का शोषण कर रही है। जो सरकार मजदूरों के हित में काम नहीं करेगी। ऐसी सरकार को वह बदल देगें। समय आ गया है मजदूरों को अपने हक के लिए आवाज उठाने का। सरकार से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से उसके लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। लेकिन सरकार कर्मचारियों का लगातार दमन कर रही है।

ये भी पढे़ं- लोकसभा चुनाव 2024: चुनावी मैदान का अखाड़ा बना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, कॉल और मैसेज के जरिए मांगे जा रहे वोट

 

संबंधित समाचार