जौनपुर: पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के निजी गनर अनीस खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में घटना के बाद से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में अनीस को अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने अनीस को मृत घोषित कर दिया

बता दें कि पूर्व सांसद धनंजय सिंह इस समय जेल में बंद हैं। वहीं बसपा ने उनकी पत्नी श्रीकला सिंह रेड्डी को जौनपुर लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। श्रीकला सिंह रेड्डी के बसपा उम्मीदवार घोषित होने के बाद ही धनंजय सिंह के निजी गनर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए रीठी गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

3

पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी थे अनीस खान

मृतक अनीस खान पूर्व सांसद धनंजय सिंह के करीबी थे। अनीस पूर्व में धनजंय की सुरक्षा में तैनात थे। मंगलवार रात सिकरारा थाना क्षेत्र के रीठी गांव में गांव के कुछ लोगों ने विवाद के बाद अनीस पर फायर झोंका दी। फायरिंग की आवाज सुन कर गांव वाले मौके पहुंचे तो देखा कि अनीस जमीन पर पड़े थे। गांव वालों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस अनीस को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने अनीस को मृत घोषित कर दिया। 

एसपी  डॉ. अजय पाल शर्मा ने घटनास्थल पर की जांच-पड़ताल

वहीं घटना के बाद जौनपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। वहीं दूसरी तरफ अनीस खान की गोली मारकर हत्या करने की सूचना मिलते ही धनंजय सिंह के समर्थकों का जिला अस्पताल में जमावड़ा लग गया।

यह भी पढ़ें:-UPSC Result: अनूप 293 वीं और रूपम ने 725 वीं रैंक लाकर बढ़ाया बेल्हा का मान, शिवम को मिला 637 वीं रैंक

संबंधित समाचार