खटीमा: हार्ट अटैक से रेलवेकर्मी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। रेलवे में की-मैन की पोस्ट पर तैनात एक कर्मचारी की ह्रदयगति रुकने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

बंभुआ जिला गोंडा उत्तर प्रदेश निवासी बाहिद अली (42) पुत्र अब्दुल गनी खटीमा रेलवे कॉलोनी में पिछले 18 साल से सपरिवार रहकर रेलवे में की-मैन के पद पर नौकरी कर रहा था। सोमवार देर शाम उसके सीने में दर्द हुआ तो उसे तत्काल नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मच गया। इधर जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन गोंडा से भी यहां पहुंच गए। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी आलीमा, तीन पुत्रियां अंजुम, तबस्सुम, तरन्नुम और दो पुत्र साहिल और सौफित को रोता बिलखता छोड़ गया है।

संबंधित समाचार