Agra News: आगरा में प्रॉपर्टी डीलर की चाकू मार कर हत्या, दो पक्ष में तनाव पर दौड़े अधिकारी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

आगरा: आगरा के ताजगंज में दो पक्षों के बीच तनाव होने पर प्रोपर्टी डीलर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। ताजगंज के गुतिला मोड़ पर बुधवार शाम के समय हत्या हुई। हत्या के बाद बरौली अहीर में दो पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। एसीपी मौके पर फोर्स के साथ पहुंच गए। स्वजन ने गांव के ही दो सगे भाइयों और उनके चार साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। बरौली अहीर के रहने वाले 25 वर्षीय विश्वदीप यादव अपने चाचा रमाकांत यादव के साथ प्रोपर्टी डीलर का काम करते थे। रमाकांत यादव ने बताया बरौली के अहीर ब्लाक के पीछे प्लाटिंग हो रही है। बुधवार को शाम  7: 30 बजे विश्वदीप साइट से घर आ रहे थे। गुतिला मोड़ पर गांव के ही मनोज, दुर्गेश और उनके साथियों ने विश्वदीप के स्कूटर को रोक कर हमला कर दिया।

विश्वदीप की आरोपितों पर कुछ रकम बकाया थी। विश्वदीप ने रकम वापसी को लेकर टोका तो मनोज और दुर्गेश से विवाद हो गया। हाथापाई होने लगी। इस बीच मनोज और दुर्गेश ने विश्वदीप को जमीन पर गिराने के बाद सीने पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।
जानकारी के मुताबिक हमलावर वहां से भाग निकले। जानकारी होने पर परिवार वाले स्वजन ने विश्वदीप को शमसाबाद रोड़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इससे परिवार वालो में आक्रोश फैल गया। और गांव में तनाव की जानकारी पर एसीपी पीयूष कांत राय और कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

ये भी पढ़ें- Agra News: आगरा में युवती ने पोस्ट किया सुसाइड का वीडियो, घर पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश...जानें मामला

संबंधित समाचार