प.बंगाल: अभिनेता देव ने घाटाल सीट से भरा नामांकन पत्र, जितने वोट उतने पेड़ लगाने का किया वादा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

घाटाल। बंगाली अभिनेता देव ने पश्चिम बंगाल में घाटाल लोकसभा सीट के लिए तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में बृहस्पतिवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। देव के नाम से मशहूर दीपक अधिकारी लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने सुबह क्षेत्र में आयोजित एक शिविर में रक्तदान किया और इसके बाद नामांकन पत्र दाखिल किया।

उन्होंने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा, ‘‘ब्लड बैंक संकट का सामना कर रहे हैं। लोगों की सेवा करना (रक्तदान से) सबसे बड़ा काम है। मैं लोगों से रक्तदान का अनुरोध करता हूं। रक्तदान का मतलब है किसी को नया जीवन देना।’’ 

देव ने कहा कि वह चुनाव में मिले वोटों के बराबर पेड़ लगाएंगे। उन्होंने लोगों से भी इसी तरह की पहल करने का आग्रह किया। भाजपा ने देव के खिलाफ बंगाली अभिनेता एवं खड़गपुर सदर के विधायक हिरन चटर्जी को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि कांग्रेस समर्थित माकपा उम्मीदवार तपन गांगुली भी उन्हें चुनौती दे रहे हैं। घाटाल में 25 मई को मतदान होना है। 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'भारत जोड़ो यात्रा का समापन 4 जून को ‘कांग्रेस ढूंढो यात्रा’ से होगा', बरेली में अमित शाह का विपक्ष पर हमला

संबंधित समाचार