छात्र के शव को गंगा की धार में लटकाया, दो दिन तक किया जिन्दा होने का इंतजार, जानें क्या हुआ उसके बाद...  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर, अमृत विचार। किसी अपने को खोने का एहसास ही हमें झकझोर देता है, अपने प्रिय को हम आसानी से कभी खोना नहीं चाहते हैं। इसके लिए कभी-कभी लोग अंधविश्वास की सारी हदें पार कर जाते हैं। ऐसा ही कुछ यूपी के बुलंदशहर में हुआ है। यहाँ एक युवक को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों को किसी ने बताया कि अगर गंगा के पानी में कुछ घंटे शव को रख दो तो युवक जिन्दा हो जायेगा। बच्चे के जिन्दा होने की आस में परिजनों ने गंगा की धार में शव को बांधकर दो दिन तक इंतजार किया। शव में जान तो नहीं आई बल्कि वो और खराब होने लगा। तब कहीं जाकर परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार बीते महीने 26 अप्रैल को थाना अनूपशहर के गांव जयरामपुर कुदेना के रहने वाले 20 साल के मोहित कुमार वोट देने के बाद अपने खेत पर चला गया। वहीँ उसे सांप ने काट लिया। घरवाले उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए लेकिन उसकी हालात और बिगड़ गई। युवक की जान बचने के लिए परिजनों ने झाड़-फूंक का भी सहारा लिया लेकिन युवक की जान नहीं बची। इस बीच कुछ लोगों ने बताया कि सांप काटे व्यक्ति के शरीर को गंगा के प्रवाहित जल में रखने पर जहर उतर जाता है। अंधविश्वास में आये परिजन युवक के शव को गंगा के प्रवाह में दो दिनों तक रखे रहे। जब शव में जान नहीं आई तो परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। 

ये भी पढ़ें -यूएई में फिर हुई मूसलाधार बारिश, कई उड़ानें रद्द...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

संबंधित समाचार