अयोध्या: रुदौली में राजस्थानी परिवारों ने मनाया गणगौर महापर्व, किया विसर्जन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भेलसर/ अयोध्या, अमृत विचार। राजस्थान की गौरवशाली संस्कृति दर्शाने वाले प्रेम एवं पारिवारिक सौहार्द का महापर्व गणगौर रुदौली में रह रहे राजस्थानी परिवारों ने बड़े ही धूमधाम से विसर्जन के साथ मनाया। 
  
18 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के अंतिम दिन गणगौर का विसर्जन किया गया। इस दौरान महिलाएं अपने घरों से गणगौर का पूजन कर समूह में गीत गाती हुई गणगौर को सिर पर रख कर विसर्जन स्थल तक गयी और गणगौर का विसर्जन किया। इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशियां मनाई। होली के दूसरे दिन से शुरू यह पर्व चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की तीज को समाप्त होता है। इस दिन कुंवारी लड़कियां एवं विवाहित  महिलाएं शिवजी (इसर जी) और पार्वती जी (गौरी) की पूजा करती हैं। इस पर्व में कुंवारी लड़कियां मनपसंद वर पाने की कामना करती हैं। विवाहित महिलाएं गणगौर की पूजा तथा व्रत कर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। 

रुदौली मे लगभग 150 वर्षा से रह रहे राजस्थानी परिवारों मे डालमिया परिवार की प्रभा और रचना, खेतान परिवार की सारिका और मोनिका, सिंघाई परिवार की सुमन, ममता और सुल्तानिया परिवार की गीता और संगीता एवं स्मृति और सारिका ने इस पर्व मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें -Eid al-Fitr: ईदगाह पहुंचे ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव, मुस्लिम भाइयों-को दी ईद की मुबारकबाद, कहा- मुल्क के विकास को लेकर करें दुआ

संबंधित समाचार