बरेली: दबंगों ने प्लॉट पर कब्जा कर मांगी रंगदारी, पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीबीगंज, अमृत विचार : फर्जी कागजात तैयार कर दबंगों ने एक व्यक्ति के प्लाट पर कब्जा कर लिया। प्लाट मालिक ने जब विरोध किया तो उसकी कनपटी पर तमंचा तानकर कए लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आईजी के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सीबीगंज थाना क्षेत्र के गांव पस्तोर निवासी नुक्ता प्रसाद ने बताया कि महेशपुर अटरिया गांव में उनके भाई का एक प्लाॅट है। महेशपुर अटरिया गांव निवासी सोमपाल लोधी ने अपने बेटे के नाम पर दान पत्र के कागज बनाकर प्लाट पर कब्जा कर लिया। वह जब अपने प्लाट पर पहुंचे तो सुभाष लोधी, शौकत अली, जुनैद, सोमेश और सोमपाल पहुंच गए और उनकी कनपटी पर तमंचा तान दिया और कहा कि प्लॉट वापस चाहिए तो एक लाख रुपये देने होंगे। उन्होंने मामले की शिकायत आईजी डॉ. राकेश सिंह से की। आईजी के आदेश पर सीबीगंज थाना पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- बरेली: शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, घर आकर पिता से की मारपीट...रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार