बरेली: शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, घर आकर पिता से की मारपीट...रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में शोहदे के डर से एक छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। शोहदा छात्रा को रास्ते में रोककर परेशान करता था। सोमवार को जब छात्रा स्कूल नहीं गई तो आरोपी अपने साथी के साथ उसके घर पहुंचा और पित से मारपीट की। छात्रा के पिता की शिकायत पर बारादरी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

बारादरी के एक मोहल्ले के निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी बेटी प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। मोहल्ले का निखिल बेटी को आए दिन परेशान करता है और स्कूल जाते समय हाथ पकड़कर रास्ता रोकता है और बदतमीजी करता है। कई बार टोकने पर भी आरोपी नहीं माना। आरोपी के डर की वजह से बेटी ने कॉलेज जाना छोड़ दिया। सोमवार को बेटी कॉलेज नहीं गई तो आरोपी अपने साथी के साथ उनके घर पर पहुंच गया और शोर करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित की शिकायत पर बारादारी पुलिस ने निखिल व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- बरेली: गबन मामले में आर्किटेक्ट की अग्रिम जमानत मंजूर

संबंधित समाचार