बरेली: अरविंद की हत्या के दौरान वीडियो बनाते रहे आरोपी, कत्ल के बाद गुदा द्वार में डाल दिया था पाइप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूरे शरीर में हैं चोट के निशान, पसली टूटकर फेफड़ों में घुसीं

बरेली, अमृत विचार। ठेला लगाने के विवाद में अरविंद की बेरहमी से हत्या की गई थी। आरोपी अरविंद की पिटाई का वीडियो बनाते रहे और जब उसकी मौत हो गई तो उसके गुदा द्वार में प्लास्टिक का पाइप डाल दिया। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से मोबाइल बरामद हुए हैं। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं और उसकी पसलियां टूटकर फेफड़ों में घुस गईं।

बिथरी चैनपुर के रामगंगा नगर कॉलोनी निवासी अरविंद किराये पर नकटिया पर रहता था। शनिवार को ठेला लगाने को लेकर सेटेलाइट पर सेवाराम जायसवाल निवासी कालीबाड़ी फाल्तूनगंज से उसका विवाद हो गया था। सेवाराम के बेटे विशाल जायसवाल उर्फ मूंगफली ने टेपों चालक अमित सिन्हा उर्फ विशाल गोकुलनगर नकटिया, कालीबाड़ी निवासी किशोर व नवादा शेखान निासी किशोर के साथ मिलकर शनिवार रात अरविंद शर्मा और उसके साथी विपिन का अपहरण कर लिया था।

आरोपियों ने बाद में विपिन को छोड़ दिया और अरविंद को पकड़कर गुलाबबाड़ी नवादा शेखान में ले गए। वहां बंद करके अरविंद को बेरहमी से पीटा। 

इस दौरान आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाया, जिसमें अरविंद आरोपियों से छोड़ देने की फरियाद करता दिख रहा है, लेकिन चारों में से कोई नहीं पसीजा। जब अरविंद मर गया तो आरोपियों ने उसके गुदा द्वार में टंकी का प्लास्टिक का पाइप डाल दिया। आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल में पुलिस को वीडियो मिला है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सिर से लेकर पैरों तक अरविंद के शरीर पर अनगिनत चोटों के निशान हैं। उसकी मौत पसली टूटकर फेफड़ों में घुसने से हुई है।

पुलिस आरोपियों से कर रही पूछताछ
पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर सुबूत जुटाए जा रहे हैं। सभी को बुधवार को कोर्ट में पेशकर जेल भेजा जाएगा। पुलिस विपिन से पूछताछ करना चाह रही है, लेकिन भय के कारण वह कुछ नहीं बोल रहा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: 500 से ज्यादा युवा नहीं कर पाएंगे मतदान, जानें क्या है वजह?

संबंधित समाचार