लखनऊ: मुर्गी फार्म संचालक पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। सरोजनीनगर थाना अंतर्गत दरोगा खेड़ा में कार सवार दबंगों ने मुर्गी फार्म संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर-शराबा मचने पर हमलावर पीड़ित को धमकी देते हुए घटनास्थल से भाग निकले। हालांकि, तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार सवार दबंगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

बिजनौर थाना अंतर्गत मुल्लही खेड़ा नटकुर निवासी सुभाष चन्द्र मुर्गी फार्म संचालित करते हैं। लिखित शिकायत में पीड़ित ने बताया कि रविवार को अपने घर से फार्म की तरफ जा रहा था। तभी दरोगा खेड़ा गांव के पास अज्ञात कार सवार दबंगों ने उस पर पीछे से हमला कर दिया।

चीखने-चिल्लाने पर हमलावर पीड़ित को धमकी देते घटनास्थल से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

ये भी पढ़े: CISCE 10वीं, 12वीं 2024 का परिणाम हुआ जारी, लिंक पर जाकर ऐसे करें चेक

संबंधित समाचार