रायबरेली : ट्रेन की चपेट में आने से दम्पति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,  रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के महमदमऊ गांव के सामने शटल ट्रेन की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई है। घटना सोमवार देर रात हुई है। धनऊ का पुरवा मजरे दतौली निवासी अंकित उर्फ गोलू पुत्र श्री राम और अर्चना पत्नी अंकित की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।

प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर सिंह ने बताया कि शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि अंकित मानसिक रूप से परेशान रहता था। घटना के बाबत जांच की जा रही है। वही पति पत्नी की मौत से दो वर्षीय बेटी अंतिमा अनाथ हो गई है। दो साल की बच्ची के सिर से  मां-बाप का साया उठ गया है। जीआरपी एसओ ने बताया कि शव का पंचायतनामा कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार