बदायूं: क्षेत्र के केंद्रीय राज्यमंत्री और सत्ता के विधायक फिर भी दूर नहीं हुआ जलभराव, अब ग्रामीण नहीं करेंगे मतदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। सैकड़ों की आबादी वाले विधानसभा बिल्सी क्षेत्र के गांव हजरतपुर के लोगों ने भी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार का निर्णय लिया है। ग्रामीण गांव में जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी जनप्रतनिधियों ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया। जिसके चलते उन्होंने यह निर्णय लिया है। गांव में मतदान बहिष्कार का बैनर लगाया है।

गांव में लगभग एक हजार मतदाता हैं। गांव के मुख्य मार्गों पर जलभराव की समस्या बनी हुई है। जहां अक्सर ही पानी भरा रहता है। पानी का निकास नहीं हो पाता। बारिश के मौसम में तो घरों में पानी घुस आता है। 

ग्रामीण लगभग चार सालों से गांव में नाले बनवाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई जनप्रतिनिधि सुनने को तैयार नहीं है। चुनाव के दौरान आते हैं और वादे करके चले जाते हैं। ग्रामीणों में खासा गुस्सा इस बात का भी है कि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा उनके क्षेत्र से हैं। विधानसभा से विधायक हरीश शाक्य भी सत्ताधारी पार्टी से हैं।

ये भी पढे़ं- बदायूं: अंधेरे में रात गुजार रहे 400 मतदाता, मतदान का बहिष्कार करेंगे ग्रामीण

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा