Farrukhabad: मतदान से 48 घंटे पहले और मतगणना में बंद रहेंगी शराब की दुकानें, डीएम ने जारी किया आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान दिवस से दो दिन पूर्व और मतगणना के दौरान शराब की दुकानें बंद रहेंगी।
डीएम डॉक्टर वीके सिंह ने आदेश पारित करते हुए कहा है कि मतदान से 48 घंटे की अवधि के दौरान संबंधित मतदान क्षेत्र के भीतर शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

यानी 11 मई को शाम 6 बजे से 13 मई 2024 को मतदान समाप्ति तक शराब की बिक्री नही होगी। इसी तरह मतगणना के दिन 4 जून को पूरे दिन जनपद की देशी-अंग्रेजी शराब, माडल शॉप की सभी दुकानों को पूर्ण रूप से मतगणना समाप्ति तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन पूरी तरह निषिद्ध रहेगा।

इसके साथ ही जनपद बदायूं, मैनपुरी, कासगंज में आगामी 7 मई को होंने वाले मतदान के तहत जनपद फर्रुखाबाद में आठ किलोमीटर के दायरें में मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व से शराब दुकानें बंद रहेंगी। आदेश का उल्लंघन करने करने वाले के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

संबंधित समाचार