Kannauj: इत्रनगरी कन्नौज से सपा पार्टी अध्यक्ष अखिलेश ने कराया नामांकन, कार्यकर्ताओं में जोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कलक्ट्रेट पहुंचकर कन्नौज सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। जिले में पार्टी अध्यक्ष को उम्मीदवार बनता देख पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर छाई हुई है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार दोपहर कलक्ट्रेट पहुंचकर कन्नौज सीट से नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस खास मौके पर सपा के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी उनके साथ मौजूद थे। बता दें, बुधवार को इटावा में आयोजित कार्यक्रम के बाद अखिलेश ने पत्रकारों से सवालों के जवाब में इसके स्पष्ट संकेत दे दिए थे। मुखिया के आने से सपाइयों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। जोश से भरे सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के समर्थन में जमकर नारे लगाए।

यह भी पढ़ें- Kanpur: जलवायु के अनुसार विकसित होंगे बीज; CSA ने किया नुजिवीडू सीड्स के साथ समझौता, किसानों की बढ़ेगी आय

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म