आईएपी बरेली के फिर अध्यक्ष बने डॉ. राजेश अग्रवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक संघ (आईएपी) की जिला शाखा की शहर के एक निजी होटल में गोष्ठी हुई। इसमें डाॅ. राजेश अग्रवाल को संघ का दोबारा अध्यक्ष बनाते हुए पूरी टीम का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है।

डॉ. गिरीश अग्रवाल के निर्देशन में चुनाव हुआ। इसके अलावा डॉ. मनीष अग्रवाल सचिव और डॉ. हर्षित अग्रवाल कोषाध्यक्ष बने रहेंगे। सभा में डॉ. अतुल श्रीवास्तव को आगामी वर्ष के लिए सर्व समिति से अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर डॉ. जीएस खंडूजा, डॉ. अतुल अग्रवाल, डॉ. धर्मेंद्र नाथ, डॉ. राजकुमारी मित्तल, डॉ. नीलू पुरवार, डॉ. वंदना संजीव, डॉ. अशोक मेहंदीरत्ता, डॉ. अनीस बेग, डॉ. फहमी सहित अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर डालिमा अग्रवाल ने संस्था की प्रथम महिला के रूप में सभी सदस्यों को वार्षिक उपहार एवं पुरस्कार वितरित किए।

ये भी पढ़ें- बरेली: शराब पीकर झगड़ा कर रहे युवकों को समझाना पड़ा भारी, लाठी-डंडो से पीटा

संबंधित समाचार