बहराइच: कल दूसरी बार जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे मुख्यमंत्री योगी, डीएम और एसपी के साथ सीएम के सुरक्षा अधिकारियों ने लिया जायजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

महसी/बहराइच, अमृत विचार। सुबह के मुखिया योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को जिले में दूसरी बार लोकसभा चुनाव की जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।

7

लोकसभा प्रत्याशी डॉक्टर आनंद कुमार के समर्थन में नानपारा में दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित किया था। अब शुक्रवार को पुनः महसी विधानसभा क्षेत्र के रमपुरवा बाग में दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के रोड शो भी निकालने की संभावना है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए हेलीपैड बनकर तैयार हो गया है गुरुवार को विधायक सुरेश्वर सिंह ने जिला अधिकारी मोनिका रानी पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला और मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना कर जांच की। इस दौरान जिला प्रतिनिधि भाजपा अखंड प्रताप सिंह, एसडीएम, नायब तहसीलदार, थानाध्यक्ष हरदी समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षिका ने छात्रा से लगवाईं 800 उठक-बैठक, छड़ी से पीटा, पैरों में आई सूजन, डीएम से शिकायत

संबंधित समाचार