Rail News: स्टेशन पर गलत एनाउंसमेंट से सैकड़ों यात्री लौटे, जबकि निर्धारित रूट पर ही आई ट्रेन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के एनाउंसमेंट में गड़बड़ी के चलते यात्री वापस लौट गए जहां उनका सफर अधूरा रह गया। दरअसल, बादशाहनगर स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेन नंबर 15084 उत्सर्ग एक्सप्रेस बदले रूट से आने की घोषणा कर दी गई।

इसके आधे घंटे बाद ट्रेन आने की घोषणा होने  लगी। इस बीच यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कक्ष के सामने लेख टिकट काउंटर पर जमकर हंगामा किया। उत्सर्ग अपने तय समय पर बादशाहनगर स्टेशन पहुंची। कुछ यात्री सवार हुए और पचासो यात्री ट्रेन के रूट बदले जाने की घोषणा से वापस चले गए। यात्री गौरव यादव ने बताया कि बादशाहनगर स्टेशन का घोषणा यंत्र गड़बड़ है। 

ट्रेन स्टेशन पहुंच जाता ह उसे आने वाली कहकर घोषणा कर रहे हैं और जो ट्रेन रवाना हो जाती है उसे स्टेशन पर खड़े होने की घोषणा से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। यात्री पूछताछ काउंटर पर ट्रेनों की स्थिति पता करते रहे। इस दौरान यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन पर असमंजस की स्थिति के बीच यात्रियों की परेशानी जारी है। रेलवे की लापरवाही से यात्रियों को मुसीबत झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें:-Civil Services Day: मुख्यमंत्री योगी ने दी ‘सिविल सेवा दिवस’ की बधाई और शुभकामना

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका