मुंबई में भाजपा कार्यालय में लगी आग, धुंआ देखकर मची अफरा तफरी...कोई हताहत नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। दक्षिण मुंबई के नरीमन पॉइंट स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय में रविवार को आग लग गई। हालांकि, इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। नगर निकाय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि आग शाम 4:35 बजे लगी, जिसे 10 मिनट बाद बुझा दिया गया। अधिकारी ने कहा, "आग बिजली के तारों तक ही सीमित थी। कोई हताहत नहीं हुआ। हमने पानी का टैंकर और दमकल की गाड़ी तैनात कर दी थी।" 

ये भी पढ़ें- ममता बनर्जी का आरोप, मुझे और अभिषेक को निशाना बना रही भाजपा...हम सुरक्षित नहीं

संबंधित समाचार