बहराइच: मस्तीका अभिषेक के साथ शुरू हुआ रथ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। शहर में रविवार को भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव कार्यक्रम के तहत मस्तीका अभिषेक के साथ रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ यात्रा का शहर में जगह जगह स्वागत हुआ। भगवान महावीर का जन्म कल्याण महोत्सव चल रहा रहा था। कार्यक्रम के अंतिम दिन रविवार को भगवान महावीर का मस्तीका अभिषेक सुबह छह बजे हुआ। 

36

इसके बाद आचार्य जी मौजूदगी में रथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। रथ यात्रा शहर के जैन मंदिर से शुरू होकर पीपला तिराहा, छावनी बाजार, घंटाघर सीतापुर आंख अस्पताल होते हुए पुनः जैन मंदिर पहुंच कर समाप्त हुई। शहर में जगह जगह रथ यात्रा का समाज के लोगों ने फूल डालकर स्वागत किया। 

इसके बाद आचार्य ने कथा सुनाते हुए सभी एक समान जीवन जीने की संज्ञा दी। कहा कि कोई भी पाप नहीं कर सकता है न ही किसी जीव की हत्या कर सकता है। कार्यक्रम में अध्यक्ष राजीव जैन, सौरभ जैन, निखिल जैन, प्रैंक्यूं जैन, अनुराग जैन, अभिषेक जैन, दीपांशु जैन, ऋषभ जैन, शुभम जैन, डॉक्टर डिंपल जैन,  सुलभ जैन, दीपिका जैन, मीनाक्षी जैन धर्म आदि अनेक को लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: जयंती पर निकली भगवान महावीर की शोभा यात्रा, जगह-जगह हुई पुष्प वर्षा

संबंधित समाचार