किसानों और व्यापारियों को फसल का मिलेगा उचित मूल्य: जिलाधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रावस्ती, अमृत विचार। जिलाधिकारी कृतिका शर्मा के अथक प्रयास से पटना खरगौरा में नवनिर्मित नवीन मंडी का संचालन शुरू हो गया है। इसको लेकर डीएम ने विगत दिनों कई बार किसानों व व्यापारी संगठनों के साथ बैठक कर पुरानी मंडी को नवीन मंडी में शिफ्ट करने के लिए बातचीत भी की। इसके फलस्वरूप गुरुवार को नवीन मंडी का संचालन शुरू हो सका है।
 
डीएम ने बताया कि नवीन मंडी के शुरू हो जाने से जिले के किसानों व व्यापारियों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा। इससे पूर्व मंडी का संचालन भिनगा नगर के बीचोबीच में किया जा रहा था। इससे प्रतिदिन अनेक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। बड़े ट्रकों के आवागमन से जाम की समस्या भी होती थी और हादसे की स्थिति बनी रहती थी। अब यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:-नोएडा: अश्लील Video बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से परेशान युवक ने की सुसाइड

संबंधित समाचार