UP Board Result 2024: हाईस्कूल में तबस्सुम बानो और इंटरमीडिएट में शिवम जायसवाल ने किया जिला टॉप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। यूपी बोर्ड वर्ष 2024 के परीक्षा परिणाम 10वीं की परीक्षा मे एच आर ए इंटर कॉलेज उतरौला की तबस्सुम बानो ने 96.17% अंको के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। 12वीं की परीक्षा में हाजी स्माइल इंटर कॉलेज सादुल्लाह नगर के छात्र शिवम जायसवाल ने 95.60% अंको के साथ जिले मे बाजी मारी है।

दसवीं की परीक्षा में दूसरे नंबर पर न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक  इंटर कॉलेज परसा पलईडीह के छात्र शिवम 95.83% अंक के साथ रहे हैं। इसी परीक्षा में जिले में तीसरा स्थान स्कॉलर एकेडमी इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र मोहम्मद असद ने 95.67% अंको के साथ प्राप्त किया है। 12वीं की परीक्षा में दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 95.40% अंको के साथ कुबेरमती पांडेय मेमोरियल इंटर कॉलेज श्रीदत्त गंज की छात्रा अन्विता पांडेय तथा इनामुल चर्च इंटर कॉलेज उतरौला के छात्र अन्वेष वर्मा रहे हैं।

12वीं की परीक्षा में तीसरे स्थान पर भी  संयुक्त रूप से 95.20% अंको के साथ के एल वर्मा इंटर कॉलेज नया नगर के की छात्रा रोली वर्मा तथा श्री सद्गुरु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज रमनगरा लालपुर की छात्रा निलाक्षी देवी रही है। प्रदेश के टापरों की सूची में जिले के किसी भी परीक्षार्थी को कोई स्थान नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें:-UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड के नतीजे जारी, सीतापुर की प्राची निगम ने हाईस्कूल और इंटर में शुभम वर्मा ने किया टॉप, यहां क्लिक कर चेक करें रिजल्ट

संबंधित समाचार