रामपुर: अनियंत्रित कार पलट कर पेड़ से टकराई, चार घायल
स्वार,अमृत विचारः तेजगति से आ रही कार अनियंत्रित होकर कई पलटें खाने के बाद पेड़ से जा टकराई। जिसमें कार सवार चार युवक घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
नगर के मोहल्ला चक स्वार निवासी मोहम्मद कैफ, अमीर अली, अमान, प्रथ्वी गुरुवार को कार में सवार होकर उत्तराखंड के बाजपुर जा रहे थे। तेजगति से दौड़ रही कार अनियंत्रित होकर मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग स्थित गांव मुंशीगंज के निकट कोसी ढाबे के सामने पलट गई और कई पलटे खाने के बाद शीशम के पेड़ से जा टकराई।
जिससे कार में सवार चारों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई कार पर शीशम का पेड़ भी गिर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और चारों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने तीन घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर किया है।
ये भी पढ़ें- रामपुर: धार्मिक स्थल के सेवादार को सुरक्षा देने की हो रही कवायद, हत्या की जताई आशंका
